पंजाब से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर हुई मौत

Published at :15 Feb 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर  हुई मौत

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनमनखी. बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र हनुमान नगर ढाला से 100 मीटर पश्चिम रेलवे ट्रैक के समीप शुक्रवार की रात को ट्रेन से गिरे एक युवक का शव बनमनखी पुलिस ने बरामद किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह हनुमान नगर ढाला के समीप से ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गई है. शव की तलाशी में ट्रेन का मिर्जापुर से खगड़िया तक का टिकट मिला. साथ में एक छोटा मोबाइल, 2920 रुपये नगद, चांदी का ब्रासलेट मिला. शव का पंचनामा के बाद थाने लाया गया. मृतक की पहचान संतोष कुमार ऋषि (30 ) पिता जोगिंद्र ऋषि लादूगढ़ पंचायत वार्ड नंबर 11 के निवासी रूप में हुई. थाना पहुंचे मृतक के पिता जोगिंद्र ऋषिदेव ने बताया कि लगभग दो महीने पहले पंजाब गया था. वहां मंडी में काम करता था. ट्रेन में चढ़ने से पहले फोन पर घर लौटने की सूचना भी दी थी. सुबह में ट्रेन से गिर कर मौत होने की सूचना मिलने पर थाना आये हैं. बताया कि मृतक को छोटे छोटे बच्चे हैं. थाना में मृतक की पत्नी शव से लिपट कर रोटी बिलखती रही. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. इसके बाद शव उसके परिजन को सौंप दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन