PURNIA : खेत में पटवन के दौरान करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कादरगंज में मखाना खेत मे बीती शाम पटवन के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी
विज्ञापन
पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट:
पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कादरगंज में मखाना खेत मे बीती शाम पटवन के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे गांव में मातम का माहौल है. मृतक की पहचान गांव के ही 38 वर्षीय दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. मृतक के परिजन राजेश कुमार के अनुसार दिलखुश अपने खेत में पटवन करने के लिए पंप सेट लगाने गया था. इसी दौरान वह बिजली के मोटर में आए करंट की चपेट में आ गया. जब तक आसपास के लोग उसे बचाने पहुँचते, करंट का झटका इतना तेज था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आनन-फानन में उसे जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.महज तीन साल पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी महज तीन साल पहले हुई थी. युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव वालों का कहना है कि वह एक मिलनसार और मेहनती युवक था, जिसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक को दो मासूम बच्ची है. परिजनों ने प्रशासन से बिजली विभाग की लापरवाही की जांच करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










