बिहार के इस जिले में 125 करोड़ से बनेगा इंडस्ट्रियल हब, 687 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा

Updated:
विज्ञापन

AI फोटो

Bihar Industry: बिहार को इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए कई पहल किए जा रहे हैं. ऐसे में पूर्णिया जिले में 125 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लागत से इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएगा. इसके लिए लगभग 687 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इससे लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध हो सकेगा.

विज्ञापन

Bihar Industry: बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई पहल किए जा रहे हैं. ऐसे में सीमांचल को नई पहचान मिलने वाली है. पूर्णिया जिले में लगभग 687 एकड़ में इंडस्ट्रियल हब स्थापित किया जाएगा. बिहार सरकार की तरफ से सीमांचल के लिए यह योजना बेहद खास मानी जा रही है. कई प्रखंडों में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीण इलाके में 4 गुना तक मिलेगा मुआवजा

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना के लिए 125 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई है. पहले फेज में केनगर प्रखंड के तीन गांवों बिठनौली, गणेशपुर और दूबे चकला में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा. इसके बाद फिर अन्य प्रखंडों के गांवों में जमीन अधिगृहित की जाएगी. इसे लेकर संभावना जताई जा रही है कि एक हफ्ते के अंदर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. बताया जा रहा है कि ग्रामीण इलाके में किसानों को चार गुना तक मुआवजा मिल सकता है.

इस एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा इंडस्ट्रियल हब

इस इंडस्ट्रियल हब को लेकर खास बात यह है कि इससे पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भी जुड़ेगा. इससे यहां लगने वाले उद्योग को नई पहचान मिलेगी. फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर ड्रोन सर्वे और हाई-रिज़ॉल्यूशन फोटोग्राफी का काम पूरा हो गया है. जमीन अधिग्रहण के बाद बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा. इसे बाद जमीन उद्योग विभाग को सौंपी जाएगी. फिर उद्योग-धंधे और फैक्ट्रियां लगाईं जायेंगी.

शहरी इलाके के किसानों को होगा ये फायदा

शहरी इलाके के किसानों को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें दोगुना भुगतान किया जाएगा. इसके साथ ही उन किसानों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. इस परियोजना के पूरा होने से लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे. इसके साथ ही सीमांचल से पलायन पर काफी हद तक रोक लग सकेगी. सीमांचल में नए एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और अब इंडस्ट्रियल हब के स्थापित होने से लोगों को सुविधा मिल सकेगी.

Also Read: आज की तस्वीरें: पटना में जगन्नाथ रथयात्रा में CM शामिल, मुफ्त JEE-NEET कोचिंग की शुरुआत समेत देखिए आज की 5 प्रमुख तस्वीरें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन