प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे पर लटकता मिला शव

Published at :11 Feb 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे पर लटकता मिला शव

कमरे में फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन

मधुबनी थाना क्षेत्र के मझली चौक के पास हुई घटना

पूर्णिया. प्रेम प्रसंग मामले में 27 वर्षीय एक युवक ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. घटना सोमवार की देर रात मधुबनी थाना क्षेत्र के मझली चौक के पास हुई. मृतक जय किशोर बनमनखी थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी अगम लाल साह का पुत्र था. वह पिछले तीन वर्ष से मझली चौक के पास किराये के एक मकान में रहकर फोर्ड कंपनी स्थित एक बाइक शोरूम में काम कर रहा था. मृतक के चेहरे भाई के अनुसार, जय किशोर के बरामद मोबाइल से यह पता चला है कि मृतक ने खुदकुशी से पहले उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया था. उसने अपनी प्रेमिका से कहा था कि वह आत्महत्या कर रहा है. इसके बाद प्रेमिका ने किसी गौरव नाम के लड़के को फोन कर इसकी सूचना दी. प्रेमिका ने कहा कि जय किशोर के घर जाकर देखो और उसे ऐसा करने से रोको. जब तक गौरव जय किशोर के घर पहुंचा, तो देखा कि उसका कमरा अंदर से बंद है. उसने मकान मालिक को इसकी सूचना दी. इसके बाद दरवाजा को जोरदार धक्का देकर खोला गया. कमरे में जय किशोर फंदे से झूल रहा था और मर चुका था. तब रात के 12:00 बज रहे थे. घटना की सूचना मकान मालिक द्वारा मृतक के परिजन एवं पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस पहुंच कर घटना का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. चंद्र किशोर ने बताया कि कुछ वर्ष से उसके भाई का बनमनखी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. उसके भाई के आत्महत्या की क्या वजह थी, यह अब उसके भाई की प्रेमिका ही बता सकती है. उसने बताया कि मृतक दो बहन एवं दो भाई में सबसे छोटा और अविवाहित था. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन