शिव महावीर कप के विजेता बनमनखी, उपविजेता फारबिसगंज

भवानीपुर
भवानीपुर. शिव महावीर कप भवानीपुर का फाइनल मैच मोहन 11 बनमनखी एवं अमन 11 फारबिसगंज के बीच खेला गया. मोहन 11 बनमनखी के कप्तान सौरभ सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाया.इसमें गौरव ने 43 गेंद पर 104 रन बनाया जिसमें 11 छक्का 7 चौका शामिल था . जवाब में अमन 11 फारबिसगंज 17.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी. टूर्नामेंट के विजेता टीम बनमनखी के कप्तान सौरभ सिंह को विजेता ट्रॉफी के साथ 1 लाख 1 हजार रुपया नगद विधायक शंकर सिंह, जिला परिषद सदस्य सुनीता उर्फ प्रतिमा सिंह, नगर पंचायत भवानीपुर के मुख्य पार्षद सावन कुमार, समाजसेवी विमल कुमार यादुका,डॉ अभिषेक कुमार, बिंदेश्वरी विमल, मोती प्रसाद सिंह ने प्रदान किया . जबकि उपविजेता टीम को बोलबम सेवा समिति के सदस्य राजेश कुमार जायसवाल, आदित्य कुमार भारती, मुकेश कुमार गुप्ता ने अमन 11 फारबिसगंज के कप्तान अशफाक को ट्रॉफी प्रदान की . जिला पार्षद प्रतिमा सिंह ने 51000 नगद दिया . मोहन 11 बनमनखी के गोरा को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी एवं नगद राशि 2100 चंदन चौधरी ने दी. बनमनखी टीम के गौरव शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार अनिल कुमार साह ने 11 हजार नगद राशि दी . बेस्ट बॉलर की ट्रॉफी मोहन 11 फारबिसगंज के आकाश सिंह को 2100 नगद एवं ट्रॉफी लाइफ केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर अभिषेक कुमार उर्फ अमित ने दी. ऑनलाइन स्कोर सुजीत कुमार ,कमेंटेटर अजीत कुमार मधेपुरा राजन आनंद एवं अरुण राय, मैच लाइव प्रसारण सुशांत ब्लास्टर कर रहे थे. विधायक शंकर सिंह एवं जिला परिषद सदस्य प्रतिभा सिंह ने इस मैच के आयोजक कुमार गौरव, दिवाकर सिंह ,सूरज एवं सुशांत सिंह की काफी प्रशंसा की. मौके पर पुनीत सिंह तोमर, अभियंता दशरथ मंडल ,सहजानंद कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, संजय पासवान, महबूब आलम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










