संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बनेगी : पप्पू यादव

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पप्पू यादव बोले

विज्ञापन

पूर्णिया. सांसद पप्पू यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की मेहनत और समर्पण को देखते हुए उनके प्रशिक्षण में उपयोगी संसाधनों की मदद का संकल्प दोहराया है. उन्होंने फिजिकल ट्रेनिंग में उपयोग होने वाली जंपिंग जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करवाई और कहा कि संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बनने दी जाएगी. सांसद श्री यादव ने कहा, यह हमारा छोटा सा प्रयास है, लेकिन इन युवाओं की सफलता ही हमारे समाज और राज्य का उज्ज्वल भविष्य तय करेगी. कोई छात्र या छात्रा केवल आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों से समझौता न करे. इसकी जिम्मेदारी हमारी है. उन्होंने यह भी ऐलान किया कि हर होनहार छात्र-छात्रा को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में वह व्यक्तिगत तौर पर मदद करेंगे. इस मौके पर कई छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने पप्पू यादव के इस जनसरोकार पहल की सराहना की. इस मौके पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, संजय सिंह,अरुण यादव नेयर खान, डबलू खान, सुडु यादव, वकील दास, ई सुनिल यादव, सुमित यादव, समीउल्लाह, करण यादव, नितेश गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन