बैंक, आइटीआइ व इंटर स्कूल जानेवाली सड़क पर जलजमाव

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 29 Apr 2026 6:51 PM

विज्ञापन

डगरुआ

विज्ञापन

डगरुआ (पूर्णिया). पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड के तेघरा पंचायत के अंतर्गत तेघरा चौक से सौरा जाबर ग्रामीण सड़क काफी बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है .हल्की बारिश में ही सड़क पर बने गड्ढे में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.स्थानीय लोगों के मुताबिक यह ग्रामीण सड़क एनएच 31बेलगच्छी चौक से सगुनिया गांव होते हुए तेघरा व सौरा जाबर को सीधे तौर पर जोडने वाली ग्रामीण सड़क है.बताया जाता है कि यह मुख्य सड़क सौरा जाबर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचने की मुख्य सड़क है.वहीं आईटीआई कॉलेज के साथ ही सौरा जाबर इंटर स्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सौरा जाबर व मध्य विद्यालय सौरा को कई गांव से जोड़ने वाली अहम कड़ी मानी जाती है.जबकि सैकड़ों स्कूली बच्चे रोजाना इस टूटे गड्ढेनुमा सड़क होकर अपने शिक्षण संस्थान तक पहुंचने को विवश है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन