जमीन विवाद में हिंसक झड़प, बुजुर्ग गंभीर, दो गिरफ्तार

Published by :Abhishek Bhaskar
Published at :29 Apr 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में हिंसक झड़प, बुजुर्ग गंभीर, दो गिरफ्तार

बुजुर्ग गंभीर, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया शहर के मधुबनी थानांतर्गत मधुबनी कृष्णापुरी यादव टोला में बुधवार को जमीन के मामूली विवाद ने भीषण हिंसक रूप ले लिया. इस घटना में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है. उनका सिर फट गया और काफी खून बह गया. बीच-बचाव करने आए उनके बेटे और पोते को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उन्हें भी घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति घायल हुआ है. सभी घायलों का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है. घटना के संबंध में मधुबनी थाना के थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है. केस दर्ज कर लिया गया है. घायल मनोज यादव के बुजुर्ग पिता की स्थिति गंभीर है. दूसरे पक्ष के रंजीत यादव व चंदन यादव को गिरफ्तार किया गया है.जानकारी के अनुसार , विवाद की जड़ एक चार कट्ठा जमीन का टुकड़ा बताया गया है, जिस पर लंबे समय से तनाव चल रहा है. घायल बुजर्ग सुखदेव यादव के पुत्र मनोज यादव ने बताया कि मेरे खतियानी जमीन पर आरोपी पक्ष मजदूर से पिलर लगवा रहा था. इसी दौरान मेरे पिता वहां पहुंचे. इतने में आरोपी ने अपने भाई, बेटे व भतीजे के साथ मिल कर मेरे पिता पर हमला कर दिया. जमीन पर काम कर रहे मजदूर का हथौड़ा लेकर मेरे पिता के सिर पर वार कर दिया. इस बीच जब हम व मेरे पुत्र सुजल बीच बचाव करने गए तो उल्टे हम दोनों पर भी हमला कर दिया. घायल मनोज ने बताया कि उनके पुत्र सुजल के सिर पर लाठी से हमला किया जिससे सिर चोट लगी है. उन्होंने बताया कि 80 वर्षीय उनके पिता की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है. चिकित्सकों के अनुसार सिर की चोट गहरी होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.सूचना मिलते ही जीएमसीएच पहुंची पुलिस ने घायल मनोज यादव से विस्तृत जानकारी ली. मधुबनी थाना में दोनों ही पक्षों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन