बालश्रम उन्मूलन की दिशा में जल्द ही विशेष अभियान चलाएगा विभाग

Published by :SATYENDRA SINHA
Published at :29 Apr 2026 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
बालश्रम उन्मूलन की दिशा में जल्द ही विशेष अभियान चलाएगा विभाग

सामाजिक अपराध बालश्रम के खिलाफ

विज्ञापन

पूर्णिया. सामाजिक अपराध बालश्रम के खिलाफ जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया है. हालांकि इस दिशा में श्रम विभाग द्वारा जिले में लगातार कार्य किया जा रहा है और बाल श्रमिकों को मुक्त कराते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में इस अप्रैल माह में 4 बालश्रमिकों को मुक्त कराया जा चुका है जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 50 बच्चों को मुक्त कराते हुए उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है. बताते चलें कि इस वर्ष जनवरी माह में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग एवं जिला खनन पदाधिकारी की अध्यक्षता में संयुत धावाद्ल टीम एवं स्थानीय थाना की पुलिस बल के सहयोग से एक ईट भट्ठा में कार्यरत 5 बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया गया और उन्हें बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया. वहीं उनके नियोजकों पर बड़ी राशि जुर्माना भी की गयी. इन प्रयासों के बावजूद विभिन्न ढाबों, होटलों एवं गैराजों आदि में बालश्रम की संभावना को देखते हुए विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है. इस सम्बन्ध में श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार जल्द ही पूरे जिले में प्रखंड स्तर पर जोन बनाकर टीमों का गठन किया जाएगा और बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा साथ ही दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन