नीरपुर वार्ड 12 में पटवन के दौरान करंट लगने से वार्ड सदस्य के पुत्र की मौत, गर्भवती पत्नी समेत पूरा परिवार रो-रोकर बेहाल
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Apr 2026 5:53 PM
गर्भवती पत्नी समेत पूरा परिवार रो-रोकर बेहाल
धमदाहा. धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के नीरपुर पंचायत में मंगलवार को सुबह 8 बजे पटवन के दौरान बिजली तार की चपेट में आने से करंट लगने 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नीरपुर पंचायत के वार्ड नं 12 की वार्ड सदस्य सुनीता देवी एवं राजेंद्र मंडल के बड़े पुत्र 24 वर्षीय बमबम कुमार के रूप मे हुई. खेत के बगल से गुजर रहे बच्चों की नजर मृतक पर पड़ी. उसके बाद बच्चों ने ही सूचना गांव के लोगों को दी . आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे नजदीकी हॉस्पिटल धमदाहा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बमबम कुमार को मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है. बमबम दो भाइयों में बड़ा थ. छोटा भाई बनमनखी में रहकर पढ़ाई कर रहा है. दोनों बहनों की शादी हो गई है. बमबम खेतीबाड़ी करके अपना व अपने परिवार को चला रहा था. पिता किसान हैं, जबकि मां वार्ड सदस्य है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक काफी मृदुल स्वभाव के थे. बमबम की शादी एक वर्ष पूर्व ही प्रभागढ़ी, सुपौल निवासी आशा कुमारी, पिता प्रह्लाद मंडल के साथ धूमधाम से हुई थी.मृतक की पत्नी गर्भवती है. उनके प्रसव का अंतिम माह चल रहा है. घटना के बाद से मृतक की पत्नी बेसुध हो गई है. इधर घटना को लेकर धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि पटवन के दौरान तार की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है. परिजन के द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










