ग्रामीणों ने स्कूल में की तालाबंदी, दिया धरना

Published at :15 Feb 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने स्कूल में की तालाबंदी, दिया धरना

सभी शिक्षक व प्रधान पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

– प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने कहा- सभी शिक्षक व प्रधान पर होगी कार्रवाई भवानीपुर. शिक्षकों के नदारद रहने और बच्चों का शैक्षणिक विकास अवरुद्ध रहने का आरोप लगाकर मध्य विद्यालय छप्पन में में शनिवार को ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की और धरना दिया. ग्रामीणों में एहतमामूल हक, अहसान, गुलजार, आसिफ, मोनू कुमार आदि ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक उपस्थिति बनाकर विद्यालय से अनाधिकृत रूप से गायब रहते हैं. बच्चों में किसी प्रकार का शैक्षणिक विकास नहीं होता है. शिक्षकों का व्यवहार ग्रामीण एवं बच्चों के साथ अच्छा नहीं है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की पंजीनुसार औसतन उपस्थिति प्रतिदिन 300-350 तक बनायी जाती है जबकि भौतिक रूप से उपस्थिति 100-150 तक होती है. इस संबंध में प्रखंड परियोजना प्रबंधक नितेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी अनेक शिकायत विद्यालय को लेकर मिली है. बार-बार ऐसी गलती के पुनरावृति नहीं करने का चेतावनी और निर्देश दिया जाता है. इसके बावजूद भी विद्यालय के सभी शिक्षक मनमानी करते हैं और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरायी हुई है. सभी शिक्षक एवं प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी तथा घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन