यूनियन बैंक का ग्राहक संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 10 Sep 2025 6:37 PM
यूनियन बैंक
पूर्णिया. यूनियन बैंक द्वारा मंगलवार की शाम स्थानीय होटल मोती महल में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अंचल कार्यालय पटना के अंचल प्रमुख गुनानंद गामी एवं क्षेत्र प्रमुख राकेश कुमार सिंह विशेष रूप से शामिल हुए. आंचल प्रमुख गुणानंद गामी ने उपस्थित ग्राहकों से उनका परिचय लिया और उनसे बैंक संबंधित पूछे गये सवालों के जवाब दिये. इस अवसर पर अंचल प्रमुख ने कहा कि यूनियन बैंक के इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों से जुड़ना और उनसे संवाद करना है. ग्राहकों से जितना अधिक संवाद होता है, बैंक के लिए उतना लाभदायक रहता है. उन्होंने कहा कि नये एवं पुराने ग्राहक बंधुओ ने अपने-अपने सुझाव दिये, जिस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. क्षेत्र प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के जरिये बैंक के अधिकारी अपनी बात रखते हैं और ग्राहकों की बात को सुनते हैं.साथ ही ग्राहकों के परेशानियों से अवगत होते हैं. ऐसे कार्यक्रम से ग्राहकों का बैंक से संबंध मजबूत होता है.कार्यक्रम के बाद सभी बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों के साथ रात्रि भोजन किया. इस मौके पर पूर्णिया फोर्ड कंपनी ब्रांच के मैनेजर आलोक रंजन, गुलाब बाग ब्रांच के मैनेजर संतोष कुमार, भट्टा बाजार कालीबाड़ी ब्रांच के मैनेजर शंकर देव, राकेश कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










