सिमरिया पोखर में अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 13 Oct 2025 6:52 PM
थाना क्षेत्र के सिमरिया पोखर में एक अज्ञात शव मिला है. घटना की सूचना मिलते ही कसबा सीओ रीता कुमारी के साथ कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन के साथ-साथ पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया.
कसबा. थाना क्षेत्र के सिमरिया पोखर में एक अज्ञात शव मिला है. घटना की सूचना मिलते ही कसबा सीओ रीता कुमारी के साथ कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन के साथ-साथ पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया. शव को देखकर प्रतीत होता है कि शव दो से तीन दिन का है और शव पानी के भीतर झाड़ में फंसा हुआ था. आशंका है कि हत्या के बाद शव को पोखर में फेंका गया है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को संध्या करीब पाच बजे चरवाहा अपने भैंस लेकर सिमरिया पोखर के रास्ते से गुजर रहे थे. उसने पोखर के झाड़ में फंसा एक शव को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते आसपास गांव के लोगों की भीड़ जमा होने लगी. घौड़दौड़ पंचायत के मुखिया लक्ष्मण सिंह ने घटना की जानकारी कसबा सीओ रीता कुमारी व थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन को दी. घटना की सूचना मिलते ही सीओ रीता कुमारी व थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन, राजस्व अधिकारी हफीजुर्रहमान, राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार रामत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल, शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. इधर कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. इस मौके पर सदर एसडीपीओ टू राजेश कुमार ने घटनास्थल पर जांच की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










