थाना चौक पर ऑटो पलटने से दो घायल, एक रेफर

Published at :01 Feb 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
थाना चौक पर ऑटो पलटने से दो घायल, एक रेफर

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. पूर्णिया टीकापट्टी एसएच 65 के भवानीपुर थाना चौक के पास ऑटो पलटने से एक किशोर की हालत गंभीर हो गई . उस पर सवार दूसरे व्यक्ति को हल्की चोट आयी. श्रीपुर मिलिक पंचायत के श्रीपुर गांव निवासी मनोज यादव का 17 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार अपने संबंधी रंजन यादव के साथ ऑटो से भवानीपुर आया था. थाना चौक पर बाइक सवार के आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया जिससे ओटो पलट गयी .उस पर सवार रोहित कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया. जबकि रंजन कुमार को हल्की चोट लगी है. ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया. उसका इलाज चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रिजवान, एएनएम मंजू कुमारी रंजीत कुमार द्वारा किया गया. रोहित कुमार का प्राथमिकी इलाज के बाद पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. जबकि रंजन कुमार को इलाज के बाद घर भेज दिया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सर में गंभीर चोट है और कान से खून बह रहा है. जिसका सीटी स्कैन के बाद ही उचित इलाज संभव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन