PURNIA : बारिश की आशंका के बीच आंखें दिखा रही धूप, अचानक बदल सकता है मौसम

Updated:
विज्ञापन
PURNIA : बारिश की आशंका के बीच आंखें दिखा रही धूप, अचानक बदल सकता है मौसम

सुबह तक बादलों से घिरे आसमान में धूप निकल आया है और तेवर भी तल्ख दिख रहे हैं.

विज्ञापन

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

सुबह तक बादलों से घिरे आसमान में धूप निकल आया है और तेवर भी तल्ख दिख रहे हैं. फिर भी सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम वैज्ञानिक इसे प्री मानसून का मिजाज बताते हैं. कड़क धूप के बीच मौसम अचानक अपने तेवर बदल सकता है और कुछ घंटों में ही स्थिति बदल सकती है.मौसम विज्ञानियों की मानें तो धूप जरूर निकल आयी है पर बादलों की गतिविधियां जारी हैं. यही वजह है कि आईएमड़ी ने न केवल अगाह किया है बल्कि सतर्क रहने की अपील भी की है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में भी इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में गरज चमक के साथ बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना भी बतायी गई है. आईएमड़ी की मानें तो कई इलाकों में वज्रपात के भी आसार हैं जबकि हवा की रफ्तार काफी तेज रहने वाली है. बदलते मौसम को लेकर अगाह करते हुए आईएमडी ने अपील की है कि आसमान में यदि गर्जन सुनाई दे तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं मौसम विभाग ने आम लोगों से खुले में नहीं निकलने की अपील की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन