PURNIA : स्कूल से मोटर चोरी का प्रयास

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 11 May 2026 10:21 AM

विज्ञापन

पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय जलालगढ़ में सबमर्सिबल पानी के मोटर चोरी का प्रयास किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया के जलालगढ़से निकेश राय की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय जलालगढ़ में सबमर्सिबल पानी के मोटर चोरी का प्रयास किया गया. इसमें विद्युत कनेक्शन वाले तार को तोड़ कर ले गया. मोटर को निकालने का प्रयास किया लेकिन नहीं निकाले जाने के कारण प्लम्बर सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. मामले को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधान ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में पानी की समस्या दूर करने के लिए पानी के मोटर सबमर्सिबल और टंकी लगाई गई है. जिसके कनेक्शन कट जाने से पीने व एमडीएम बनाने के लिए पानी की समस्या बन गई है. बताया कि सोमवार सुबह को जब विद्यालय पहुंचे और एमडीएम बनाने के लिए पानी के लिए मोटर चालू किया गया तो सारी घटना सामने आयी

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन