शेखपुरा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, सूने घर से पांच लाख के जेवर और नकदी उड़ाई

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheikhpura News : पूजा में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने सूने घर से पांच लाख के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

Sheikhpura News : जिले के मेहुस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने घर में घुसकर करीब पांच लाख रुपये मूल्य की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना रामपुर गांव निवासी तथा कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारी मथुरा राम के घर की है. पीड़ित परिवार के अनुसार, मधुसूदन राम अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां आयोजित एक पूजा समारोह में शामिल होने के लिए 23 जून को नवादा जिले के राम भवनावां गांव गए थे. घर की देखरेख की जिम्मेदारी उन्होंने अपने बड़े भाई को सौंपी थी, जबकि उनके तीनों पुत्र नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं.

विज्ञापन

घर का ताला टूटा मिला, अंदर बिखरा था सामान

बताया गया कि शुक्रवार को जब उनके बड़े भाई घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला. इसके बाद घर के अंदर जाने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये नकद तथा लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. घटना की सूचना मिलते ही मेहुस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पीड़ित मधुसूदन राम के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही चोरी में शामिल आरोपितों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बहाली प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 14 अभ्यर्थी शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन