चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो घर जले, डेढ़ लाख के सामान की क्षति

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Aug 2025 6:41 PM

विज्ञापन

प्रखंड के बिठनोली पूरब पंचायत के वार्ड सात सबूतर गांव निवासी मो परवेज के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने पर दो घर जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

केनगर. प्रखंड के बिठनोली पूरब पंचायत के वार्ड सात सबूतर गांव निवासी मो परवेज के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने पर दो घर जलकर राख हो गये. मो परवेज ने बताया कि बीते 17 अगस्त की रात्रि लगभग 10 बजे खाना खाकर सभी परिवार सो गए थे. 18 अगस्त की रात लगभग 3.30 बजे आग के साथ धुएं से नींद खुली तो देखे घर में आग लग गयी है. किसी तरह अपने साथ परिजनों को बाहर निकाले. तब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी. इस अगलगी में फूस एवं टीन का घर, अनाज, कपड़ा, फर्नीचर सामान, घर में रखे 80 हजार रुपये सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है. आग पर दमकल ने ग्रामीणों के सहयोग से काबू कर लिया गया. वही जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष मो दाऊद आलम ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन