चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो घर जले

केनगर
केनगर. केनगर थानाक्षेत्र के झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत अंतर्गत वार्ड 03 स्थित बेगमपुर गांव में शनिवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे चूल्हे की चिंगारी से अचानक लगी आग से दो परिवार के दो घर जलकर राख हो गये. आग लगने बाद आसपास के दर्जनों लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर बड़ी मुश्किल झेलने बाद महज आधा घंटा में ही आग पर काबू पा लिया. जानकारी के अनुसार, अग्निपीड़ितजिनाह खातून गांव के मो. तनवीर आलम की पत्नी है. अग्निपीड़ित जिनाह खातून ने बताया कि दोपहर लगभग 2 बजे खाना बना रही थी. इसी बीच चूल्हे से चिंगारी निकली . आग मेरे घर के बाद पडोस की शकीला खातून पति मो. शाहबुल हक के घर को भी चपेट में ले लिया. घर में रखे कपड़ा,अनाज और बर्तन आदि जलकर राख हो गये. इस घटना में दोनों परिवार को लगभग एक लाख का नुकसान पहुंचा है.अग्निपीडि़तों ने सरकार से गुहार लगा कर क्षतिपूर्ति की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




