दो व्यय प्रेक्षक पहुंचे पूर्णिया, व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग की हुई बैठक

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 14 Oct 2025 5:44 PM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार विधानसभा चुनाव के निमित्त व्यय प्रेक्षक एस. वेंकटेश,आइआरएस तथा टगाडे नितिन मधुकरराव,आइआरएस का पूर्णिया आगमन हो चुका है. श्री वेंकटेश अमौर, बायसी, कसबा एवं पूर्णिया तथा टगाडे नितिन मधुकरराव विधानसभा क्षेत्र रुपौली, धमदाहा एवं बनमनखी देखेंगे. दोनों प्रेक्षकों का आवासन जिला परिषद, डाक बंगला,अतिथि गृह, पूर्णिया है. इससे पहले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने दोनों प्रेक्षकों का हरित क्लस भेंट कर स्वागत किया. व्यय प्रेक्षक के निर्देश के आलोक में व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं सहायक व्यय प्रेक्षक उपस्थित थे. व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग से संबंधित कॉल सेंटर-सह-शिकायत केंद्र समाहरणालय स्थित एकीकृत कमान व नियंत्रण केंद्र, पूर्णिया में (24×7) कार्यरत है. इसका दूरभाष संख्या:- 06454-241555, 243000, 242310 है. उक्त नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या पर बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत आम नागरिक व्यय एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

व्यय प्रेक्षक का संपर्क नंबर

1. श्री एस० वेंकटेश- मोबाइल नंबर:- 8809011676टेलीफोन नंबर:- 06454-241042, 2. श्री टगाडे नितिन मधुकरराव- मोबाइल नंबर-8271652468, टेलीफोन नंबर:- 06454-241043 है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन