डूबने से दो बच्चे की मौत से मटवैली गांव में पसरा मातम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Aug 2024 6:36 PM

विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मटवैली गांव में बीती शाम डूबने से पांच वर्षीय दो बच्चे की मौत से मातम पसर गया.

विज्ञापन

डगरूआ. थानाक्षेत्र के मटवैली गांव में बीती शाम डूबने से पांच वर्षीय दो बच्चे की मौत से मातम पसर गया. मृतक बच्चों की पहचान सालम और साजियाके रूप में की गई. मृतक दोनों बच्चों के पिता शहबाज व मसिक के मुताबिक मृतक दोनों बच्चे आपस में ममेरे फुफेरे भाई बहन थे.बताया गया कि तीन बच्चे घर के पास ही धारनुमा गढ्ढे के पास गये थे.जहां गहरे पानी में दो बच्चे डूबने लगे. डूबने के क्रम में अन्य बच्चों के चिल्लाने पर परिजनों समेत ग्रामीण दौड़ पड़े.तबतक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी.वहीं घटना की सूचना पाकर डगरूआ थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सदल बल पहुंच स्थिति का जायजा लिया.थानाध्यक्ष ने बताया कि दो बच्चों की डूबने से हुई मौत की सूचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन