पूर्णिया एयरपोर्ट से एक दिन में 1000 यात्रियों ने की आवाजाही, जाने वालों से ज्यादा आने वालों की भीड़; देखें उड़ानों का नया टाइम टेबल

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया एयरपोर्ट

Airport Footfall: पूर्णिया एयरपोर्ट सीमांचल और कोशी क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित हो रहा है. बीते 25 मई को एयरपोर्ट से रिकॉर्ड 1000 यात्रियों ने उड़ान भरी. खास बात यह है कि इन दिनों पूर्णिया से बाहर जाने वाले प्रवासियों की तुलना में घर वापस लौटने वाले हवाई यात्रियों की तादाद काफी अधिक देखी जा रही है.

विज्ञापन

Airport Footfall: पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट: बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट (Purnia Airport) पर हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार भारी इजाफा दर्ज किया जा रहा है. बीते 25 मई को पूर्णिया एयरपोर्ट से कुल 1000 यात्रियों ने आवाजाही (आगमन और प्रस्थान) की, जो कि एक नया रिकॉर्ड है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 25 मई को पूर्णिया आने वाले (आगमन) यात्रियों की संख्या 599 रही, जबकि यहां से अन्य शहरों के लिए प्रस्थान करने वाले यात्रियों की संख्या 401 रिकॉर्ड की गई. पिछले 10 दिनों के ट्रेंड को देखें तो पूर्णिया लौटने वाले यात्रियों का ग्राफ काफी ऊंचा चल रहा है.

पिछले 10 दिनों में हवाई यात्रियों का लगातार बढ़ रहा ग्राफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते वर्ष 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किए जाने के बाद से ही इस एयरपोर्ट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए विमानन कंपनियों द्वारा उड़ानें निर्धारित कर परिचालन सुनिश्चित किया जा रहा है. पिछले 10 दिनों में यात्रियों के आवागमन (थ्रू-पुट) के आंकड़े इस प्रकार रहे:

  • 24 मई: 1065 यात्री
  • 23 मई: 1018 यात्री
  • 22 मई: 1017 यात्री
  • 21 मई: 1056 यात्री
  • 20 मई: 1047 यात्री
  • 19 मई: 947 यात्री
  • 18 मई: 1118 यात्री
  • 17 मई: 1137 यात्री
  • 16 मई: 968 यात्री
  • 15 मई: 995 यात्री

पूर्णिया एयरपोर्ट: वर्तमान फ्लाइट टाइम टेबल (Flight Schedule)

यदि आप भी पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद या अहमदाबाद की हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इंडिगो और स्टार एयर की उड़ानों का ताजा शेड्यूल नीचे देख सकते हैं:

1. स्टार एयर (Star Air)

  • फ्लाइट नंबर S5-618/619 (अहमदाबाद रूट):
    • अहमदाबाद से पूर्णिया आगमन: सुबह 08:45 बजे
    • पूर्णिया से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान: दोपहर 13:05 बजे
  • फ्लाइट नंबर S5-620/621 (कोलकाता रूट):
    • कोलकाता से पूर्णिया आगमन: दोपहर 12:25 बजे
    • पूर्णिया से कोलकाता के लिए प्रस्थान: सुबह 09:25 बजे

2. इंडिगो (IndiGo)

  • फ्लाइट नंबर 6E-7924/7925 (कोलकाता रूट):
    • कोलकाता से पूर्णिया आगमन: सुबह 11:20 बजे
    • पूर्णिया से कोलकाता के लिए प्रस्थान: सुबह 11:55 बजे
  • फ्लाइट नंबर 6E-6559/6560 (दिल्ली रूट):
    • दिल्ली से पूर्णिया आगमन: दोपहर 13:00 बजे
    • पूर्णिया से दिल्ली के लिए प्रस्थान: दोपहर 13:55 बजे
  • फ्लाइट नंबर 6E-5935/5936 (हैदराबाद रूट):
    • हैदराबाद से पूर्णिया आगमन: दोपहर 15:00 बजे
    • पूर्णिया से हैदराबाद के लिए प्रस्थान: दोपहर 15:55 बजे

नोट: एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, खराब मौसम या परिचालन कारणों से उड़ानों के समय में आंशिक बदलाव संभावित हो सकता है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या काउंटर से अपनी फ्लाइट का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें.

इसे भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण, मधुबनी समेत बिहार के 5 जिलों को मिलेंगे नए पुलिस कप्तान, गृह विभाग का आदेश जारी

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन