पूर्णिया के मंझेली बाजार में छत काटकर मोबाइल दुकान में चोरी, बारिश के कारण CCTV नहीं कर सका रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

Ranipatra | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया के मंझेली बाजार में एक मोबाइल दुकान में छत काटकर लाखों की चोरी की घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है. चोरों ने ₹2.5 लाख के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ किया. बारिश के कारण CCTV बंद होने से पुलिस के लिए जांच एक चुनौती बनी हुई है.

विज्ञापन

Purnia News: पूर्णिया पूर्व के मंझेली बाजार में बुधवार सुबह एक मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया. चोरों ने दुकान की एस्बेस्टस और फॉल्स सीलिंग काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन तथा नकद लेकर फरार हो गए. घटना के समय बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे दुकान का CCTV कैमरा बंद था और वारदात रिकॉर्ड नहीं हो सकी.

विज्ञापन

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझेली बाजार स्थित स्टार टेलीकॉम नामक मोबाइल दुकान की है. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

सुबह दुकान खुलते ही सामने आई वारदात

दुकान संचालक मोहम्मद इसराफिल के अनुसार, वे बुधवार सुबह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे. शटर खोलने के बाद अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए.

उन्होंने देखा कि दुकान की छत पर लगी एस्बेस्टस शीट और फॉल्स सीलिंग काटी गई थी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोर ऊपर से रस्सी के सहारे दुकान के भीतर उतरे और व्यवस्थित तरीके से मोबाइल तथा नकद समेटकर फरार हो गए.

11 नए और 30 पुराने मोबाइल चोरी

दुकान मालिक ने बताया कि चोर लगभग 11 नए मोबाइल फोन, 30 पुराने मोबाइल और दुकान में रखी नकद राशि लेकर चले गए. चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है.

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मंझेली बाजार में इस तरह की घटना से दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

बारिश के कारण बंद था CCTV

इस चोरी की सबसे बड़ी चुनौती यह रही कि घटना के समय इलाके में बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी.

दुकान में लगा CCTV कैमरा बिजली नहीं रहने के कारण बंद था, जिससे चोरों की गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकीं. हालांकि पुलिस आसपास की दुकानों, सड़कों और अन्य प्रतिष्ठानों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज जुटा रही है.

पुलिस ने शुरू की छापेमारी

मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मंझेली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगे सभी CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

Purnia News: पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंझेली बाजार में इससे पहले भी चोरी की एक घटना सामने आई थी. उस मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था और चोरी गया सामान भी बरामद किया गया था.

व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

Also Read: बांकीपुर में हार के बाद BJP में मंथन शुरू, CM सम्राट चौधरी अचानक पहुंचे प्रदेश कार्यालय, बंद कमरे में चल रही है बैठक

Also Read: मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं', विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन