बस स्टैंड के अभाव में रौटा बाजार में जाम का संकट
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Nov 2025 6:50 PM
बैसा
बैसा. बस स्टैंड नहीं होने के कारण प्रखंड के रौटा बाजार में शीशाबाड़ी कर्बला हाट पर हमेशा जाम की स्थिती बनी रहती है. इन जगहों पर यात्री वाहन सवारियां भरते हैं और इस कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. रौटा बाजार में रिक्शा व आटो स्टैंड भी नहीं है. सभी ई रिक्शा, ऑटो व रिक्शा पेट्रोल पंप समीप व प्रखंड मुख्यालय समीप चौराहे पर खड़े होते हैं. इस कारण रौटा बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाती है. शाम में हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोगों का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










