205 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 08 Sep 2025 6:38 PM
सदर थाना स्थित अब्दुल्लानगर में छापेमारी कर 205.24 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.
पूर्णिया. कटिहार मोड़ टीओपी पुलिस द्वारा डीआईयू के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना स्थित अब्दुल्लानगर में छापेमारी कर 205.24 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अभियुक्त के तीन मोबाइल एवं एक स्कूटी जब्त कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में चंपा नगर थाना के चंपानगर बाजार का रचक कुमार, पिता विनय विश्वास,विकास कुमार, पिता राजेंद्र साह उर्फ राजू साह एवं राजकुमार विश्वास, पिता मनोज विश्वास शामिल है. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










