महिलाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर वैचारिक मंथन
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 09 Mar 2026 6:53 PM
विज्ञापन
शहर के गुलाबबाग स्थित तेरापंथ महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में ‘गृह लक्ष्मी स्वाभिमान’ का विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ.
विज्ञापन
गुलाबबाग तेरापंथ महिला मंडल ने किया ‘गृह लक्ष्मी स्वाभिमान’ का आयोजन
दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी बन कर हर घर में रहती हैं महिलाएं : शबाना आजमी
पूर्णिया. शहर के गुलाबबाग स्थित तेरापंथ महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में ‘गृह लक्ष्मी स्वाभिमान’ का विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें पैनल चर्चा के दौरान घर में रहकर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल करने पर विचार किया गया. कार्यक्रम में पहुंची महिला अतिथियों ने इसके लिए कई अहम सुझाव दिये. इस अवसर पर महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण और सहयोग के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गयी.
मौके पर पहुंचीं महिला थाना प्रभारी शबाना आजमी जी ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में श्रेष्ठ है. सहनशीलता में वह दुर्गा, विद्या में सरस्वती और घर की लक्ष्मी के रूप में सम्मानित है. आज महिला घर और बाहर दोनों जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है. प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गुंजा बैंगानी ने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं अपना योगदान नहीं दे रही हैं. समाजसेविका व अधिवक्ता बबीता चौधरी ने कहा कि हाउसवाइफ के स्थान पर ‘गृह लक्ष्मी’ शब्द का प्रयोग नारी को सम्मान देने का प्रतीक है. एडवोकेट कुसुम जी संचेती ने कहा कि सब्जी बेचने से लेकर देश की पहली महिला बनने तक का सफर महिलाओं के सशक्तीकरण का सशक्त उदाहरण है. नेपाल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक सेविका अर्चना देव ने कहा कि महिला परिवार की रीढ़ होती है. यदि महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित और जागरूक बनता है. वीरांगना कलब की अध्यक्ष सुष्मिता राय ने कहा कि प्राचीन समय से ही महिलाएं सशक्त रही हैं. हीना सइद ने समाज में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला.नमस्कार महामंत्र से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार महिला दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सीमा डूंगरवाल द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गयी. इसके बाद महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत के माध्यम से मंगलाचरण प्रस्तुत किया. महिला मंडल की अध्यक्ष बबीता मालू ने सभी अतिथियों से का स्वागत किया. महिला मंडल सदस्य संगीता श्यामसुखा ने नारी की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नारी अपने जीवन में अनेक भूमिकाएं निभाते हुए हर जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाती है. चर्चा खत्म होने के बाद सभी अतिथियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर समाज सेवा के लिए सीमा बिनायकीया को थाना प्रभारी व मंडल की वरिष्ठ बहनों द्वारा प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता उपासिका संतोष जी श्रीमाल ने किया तथा आभार व्यक्त किरण पुगलिया ने किया. इस अवसर पर सभा के मंत्री सुनील जी भंसाली, धर्मचंद जी श्रीमाल, अशोक जी बैद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










