एपीएचसी मलडीहा का ताला तोड़कर चोरी
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 01 Jan 2026 6:25 PM
बीकोठी
बीकोठी. बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने प्रखंड अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलडीहा का ताला तोड़कर चोरी कर ली. चोर स्वास्थ्य केंद्र से कंप्यूटर सेट, युपीएसी, अलमीरा, बीपी मशीन सहित लगभग पांच सौ रुपये के सिक्के चोरी कर ले गए. इस संबंध में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.अशोक कुमार रौशन ने बड़हरा थाना में लिखित आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने चोरी की सूचना दी . सूचना मिलते ही जब वे अस्पताल पहुंचे तो देखा कि अस्पताल के सभी ताले टूटे हुए थे तथा अलमारी खुला हुआ था. कार्यालय कक्ष से कंप्यूटर सहित अन्य आवश्यक संयंत्र और नगदी गायब थे. इस संबंध में बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










