नाविकों को पिछले साल के बकाया का अंचल ने किया भुगतान

Updated:
विज्ञापन

बैसा

विज्ञापन

बैसा. बैसा प्रखंड के सभी सरकारी घाटों के नाविकों के लिए राहत भरी खबर है. प्रखंड प्रशासन ने साल 2024 के बकाया का भुगतान कर दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ गोपाल कुमार ने बताया कि कुल 76880 रुपये का भुगतान किया गया है.प्रमुख घाटों के नाविकों में सिंघाडी कोल घाट के नाविक मो सैय्यद को 17680 रुपये, नंदनिया कब्रिस्तान घाट के नाविक कन्हैया महलदार को 5440 रुपये और सिल्ला रघुनाथपुर घाट के नाविक तैय्यब को 17680 रुपये का भुगतान किया गया है. इसके अलावा निजी नाविकों में डोमन महलदार को 13120 रुपये और बीरबल महलदार को 22960 रुपये का भुगतान किया गया है. इस दौरान आरओ चंद्र प्रकाश सिंह, प्रधान लिपिक बिश्वजीत सिंह और अंचल नाजिर राकेश कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन