पूर्णिया में शीतल समीर के साथ हुई खुशनुमा सुबह, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना

Updated:
विज्ञापन

आसमान में छाए बादल

Purnia Weather Update: पूर्णिया में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. शीतल हवाओं और बादलों के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली, दिन भी खुशनुमा रहने के आसार हैं.

विज्ञापन

Purnia Weather Update: पूर्णिया में गुरुवार की सुबह मंद और शीतल समीर के साथ हुई. रातभर चली ठंडी हवाओं और मौसम की नरमी ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी. सुबह का तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह खुशनुमा बना रहा.

शाम की बारिश से बदला मौसम

मौसम में बदलाव की शुरुआत बुधवार शाम से ही हो गई थी. दिनभर की तपिश के बाद आसमान में बादल छाने लगे और देखते ही देखते बारिश की बूंदों ने वातावरण को ठंडक से भर दिया. बारिश के कारण शुष्क हवा का असर खत्म हो गया और लोगों को राहत मिली.

दिनभर सुहावना रहने के आसार

मौसम की नरमी को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरुवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रह सकता है. ऐसे में दिनभर मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है.

पूर्णिया के मौसम की फिर हो रही चर्चा

मौसम में आए बदलाव के बाद लोग एक बार फिर पूर्णिया के खास मौसम की चर्चा करने लगे हैं. स्थानीय लोग कहते हैं कि यहां जब दिन में गर्मी बढ़ती है तो रात में बारिश राहत देती है और जब रात में उमस बढ़ती है तो दिन में मौसम मेहरबान हो जाता है.

‘मिनी दार्जिलिंग’ की पहचान हुई मजबूत

इस वर्ष चैत्र, वैशाख और जेठ के अधिकांश दिनों में मौसम अपेक्षाकृत नरम रहा है. समय से पहले मानसून की दस्तक ने भी मौसम को सुखद बना दिया है. यही वजह है कि पूर्णिया को ‘मिनी दार्जिलिंग’ कहने वाले लोग इन दिनों यहां के मौसम की खुलकर सराहना कर रहे हैं.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन