चैत्र नवरात्र व रामनवमी को ले शहर से गांव तक बह रही आस्था की बयार

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 26 Mar 2026 5:38 PM

विज्ञापन

कहीं देवी दुर्गा के सिद्धीदात्री स्वरुप तो कहीं होगी भगवान राम की पूजा

विज्ञापन

कहीं देवी दुर्गा के सिद्धीदात्री स्वरुप तो कहीं होगी भगवान राम की पूजा

शहर से गांव तक लोगों में दिख रहा उत्साह, जगह जगह पूजन अनुष्ठान आयोजित

पूर्णिया. चैत्र नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार कोअसीम आस्था के साथ देवी दुर्गा के महागौरी स्वरुप का पूजन अनुष्ठान किया गया. शुक्रवार 27 मार्च को एक तरफ जहां देवी दुर्गा के सिद्धीदात्री स्वरुप की पूजा की जाएगी वहीं दूसरी ओर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म का जश्न भी मनाया जाएगा. यही वजह है कि रामनवमी की तैयारी भी अब अंतिम रुप में है. सभी मंदिरों और सनातनी घरों में भगवान राम की पूजा की जाएगी. चैत्र नवरात्र और रामनवमी को लेकर पूरे शहर में भक्ति का माहौल बना हुआ है. गुरुवार को शंखध्वनि के बीच मंत्रोच्चार के साथ देवी के आठवें स्वरुप की पूजा श्रद्धा एवं आस्था के साथ की गयी. अलग-अलग मुहल्लों से निकल कर महिलाएं नजदीक के देवी मंदिरों में पहुंचीं और पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने इस मौके पर खोइंछा भरा और माता के चरणों में ¨सिंदूर व श्रृंगार की सामग्री अर्पित की. महिलाओं ने अपने परिवार की सलामती एवं समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी. सुबह से दोपहर तक लगातार महिलाओं की भीड़ जमी रही. शाम से लोग देवी दर्शन के लिए मंदिरों में जुटने लगे. फिर, देर शाम तक पूजा पंडालो में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. हालांकि गुलाबबाग स्थित सुनौली चौक और भट्ठा रामकृष्ण मिशन परिसर में ही चैत्र नवरात्र की पूजा होती है पर सिटी काली मंदिर, पुरणदेवी मंदिर, कसबा गुप्त काली मंदिर, चूनापुर माता स्थान, कामाख्या स्थान आदि मंदिरों में भी भीड़ बढ़ गयी है. वैसे, चैत्र नवरात्र का उत्सव अब अंतिम चरण में आ गया है जिससे उत्साह का माहौल दिखने लगा है.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन