संवाद के माध्यम से 5 लाख दीदियों तक पहुंचने का लक्ष्य
Published by :ARUN KUMAR
Published at :19 Apr 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन

आधी आबादी को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के सरकार के प्रयासों तथा उनकी आकांक्षाओं का आकलन करने के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन.
विज्ञापन
जिले के सभी 14 प्रखंडों में जीविका के 42 ग्राम संगठनों में महिला संवाद
दीदियों ने खुद में आये सामाजिक तथा आर्थिक बदलाव को किया साझा
पूर्णिया. आधी आबादी को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के सरकार के प्रयासों तथा उनकी आकांक्षाओं का आकलन करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के सभी 14 प्रखंडों में जीविका के 42 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलायी जा रही विभिन्न योजनों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ उनकी आकांक्षाओं को जानने की भी है. ज्ञात हो कि एलईडी स्क्रीन युक्त वाहन से महिला संवाद के सभी आयोजनों में वीडियो तथा ऑडियो प्रसारण के माध्यम से लोगों तक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. इन कार्यक्रमों में उपस्थित दीदियां अपना अनुभव साझा करते हुए सरकार की पहल से स्वयं में आये सकारात्मक बदलावों को न केवल बता रही हैं बल्कि अपने गांव और समाज को और अधिक उन्नत, समृद्ध तथा विकासशील बनाने के लिए अपनी आकांक्षाओं को भी सरकार तक पहुंचा रही हैं. शनिवार को बनमनखी प्रखंड के कल्पना जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भाग लिया तथा कार्यक्रम में उपस्थित दीदियों का अनुभव भी सुना. पूर्णिया पूर्व के लालगंज पंचायत स्थित फूल जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में दीदियों ने सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जाना तथा अपनी आकांक्षा साझा करते हुए अपने गांव में प्राथमिक विद्यालय की मांग की. अमौर में भवानीपुर पंचायत के सदाबहार जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित संवाद में प्रखंड परियोजना प्रबंधक मुकुंद कुमार की अगुवाई में कार्यक्रम का संचालन किया गया, 250 से अधिक दीदियां शामिल हुईं. कई दीदियों ने जीविका से जुड़कर खुद में आये सामाजिक तथा आर्थिक बदलाव को साझा किया. वहीं विद्यालय, जल निकासी जैसे मुद्दों पर सरकार का और सहयोग पाने की आकांक्षा व्यक्त की. श्रीनगर के सागर जीविका महिला ग्राम संगठन, जगेली में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बैसा प्रखंड के शांति जीविका महिला ग्राम संगठन और रुपौली के बंधन जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में 200 से अधिक दीदियों ने भाग लिया. इन आयोजनों के माध्यम से जिले के 5 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार सरकार की विभिन्न योजनाओं से रूबरू हो पाएंगे. इसकी साथ ही उनकी आकांक्षाओं का संकलन तथा प्राथमिकीकरण सरकार के स्तर से किया जायेगा और बिहार के ग्रामीण विकास की योजनाओं में इन आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने की नीति पर सरकार का जोर होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




