प्रदर्शन की सफलता पर मंच ने दिया साधुवाद

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जगतगुरु शंकराचार्य विचार मंच ने बंगाल में हिन्दुओं पर हो रही हिंसक घटनाओं के खिलाफ पूर्णिया में डॉ संजीव कुमार की अगुवाई में हुए प्रदर्शन की सराहना की है.

विज्ञापन

पूर्णिया. जगतगुरु शंकराचार्य विचार मंच ने बंगाल में हिन्दुओं पर हो रही हिंसक घटनाओं के खिलाफ पूर्णिया में डॉ संजीव कुमार की अगुवाई में हुए प्रदर्शन की सराहना की है. मंच के संयोजक किशोर मृणाल अमित ने कहा कि डॉक्टर संजीव कुमार के विरोध करने से समाज में एक विचार का संप्रेषण हुआ है कि सामाजिक सौहार्द को जो भी तार तार करना चाहेगा, हिंदू समाज पूरी एकजुटता से उसका प्रतिकार करेगा. उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसी जन प्रतिनिधियों के हिन्दू हित में एक भी बयान नहीं आना दुर्भाग्य है. सिर्फ हिन्दुत्व के नाम पर वोट की राजनीति करते हैं. आनेवाले समय में यह सवाल का जवाब मांगा जायेगा. नंदन वर्मा, कुंदन राय, रतन शर्मा, रितेश सिन्हा, दिनेश महलदार, सत्यम कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन