आवास योजना की सूची में अब 15 मई तक जुड़ेगा लाभुकों का नाम

Updated:
विज्ञापन

आवास योजना की सूची

विज्ञापन

केनगर. प्रखंड क्षेत्र के आवास योजना का लाभ लेने योग्य लाभुकों के लिए एक अच्छी खबर है., केन्द्र सरकार की आवाज योजना के लिए समय सीमा 30 अप्रैल से बढा़कर 15 मई तक कर दी गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने पन्द्रह दिन की समय सीमा बढ़ायी है. इसकी सूचना सभी आवास योजना का सर्वे कर रहे कर्मचारियों को दे दी गई है. साथ ही पंचायत स्तर पर भी शिविर लगाकर आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए नियमों की भी जानकारी दी जा रही है. एक भी लाभुक छूटने न पाये ,इसके लिए घर -घर जाने को आवास कर्मियों को निर्देशित किया गया है. लोगों ने बताया कि सरकार की इस पहल का हमलोग दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. कम समय और जानकारी के अभाव के चलते बहुत सारे गरीब लोगों का सर्वे नहीं हो पाया था. अब पन्द्रह दिन का अतिरिक्त समय मिलने से लोग अपने अपने कागजात बनाकर सर्वे करा लेंगे. सबसे बडी़ कठिनाई आवास योजना में नाम जुड़वाने को लेकर जाब कार्ड बनवाने में आ रही थी. अब समय मिलने से सभी आवास योजना के लाभुक अपना अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक लेकर तय समय सीमा के अंदर जाब कार्ड बनाकर आवास योजना में नाम जुड़वा सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन