जीवन को सतमार्ग पर चलने को प्रेरित करना ही सत्संग का मुख्य उद्देश्य

Published at :19 Feb 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
जीवन को सतमार्ग पर चलने को प्रेरित करना ही सत्संग का मुख्य उद्देश्य

मालोपाड़ा पंचायत

विज्ञापन

मालोपाड़ा पंचायत में तीन दिवसीय महाज्ञान यज्ञ सह साधु मेला का समापन बैसा(पूर्णिया). मालोपाड़ा पंचायत अन्तर्गत जगदल ग्रामीणो द्वारा आयोजित भारत वर्षीय विराट संतमत सत्संग के 14 वें वार्षिक महाज्ञान यज्ञ सह साधु मेला का समापन हो गया. तीन दिवसीय इस सत्संग में भारी संख्या में पहुंचे अलग-अलग क्षेत्रों के संत प्रेमियों ने सत्संग में आये संतों के अनमोल वचनों को सुना. समापन के अंतिम बेला में प्रवचन कर रहे संत सदगुरू महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के शिष्य सह मुख्य प्रवक्ता आचार्य ब्रह्मऋषि शची कांत स्वामी जी महाराज ने कहा कि सत्संग का मतलब ज्ञान प्राप्त करना है. सत्संग में जाने का मतलब मन को शुद्ध करना, व्यक्तित्व का विकास, ईश्वर की संगति पाना, आत्मिक विकास को बढ़ावा देना होता है. अच्छे लोगों की संगति ही सत्संग है. सत्संग का मुख्य उद्देश्य ही जीवन को सतमार्ग पर चलने के लिए सुधारना होता है. सत्संग में रहनेवाले सभी को कलयुग की तकलीफें नहीं होती है. सत्संग सुनने मात्र से मनुष्य चिंतन करना शुरू कर देता है. उसे भगवान नाम की महिमा समझ आने लगती है. उन्होंने कहा कि सत्संग का सबसे बड़ा लाभ ईश्वर की प्राप्ति व गुरु को पहचानना है जो हमें आध्यात्मिकता सिखाते हैं. सत्संग के प्रभाव से मनुष्य में सत्कर्मों को अपनाने की प्रवृति जागृत होती है. उन्होंने कहा अच्छे कर्मों से अच्छा तथा बुरे कर्मों से बुरा फल प्राप्त होता है. प्रवचन के दौरान अलग अलग क्षेत्रों से पहुंचे संतो में पंडित शिवानंद ब्रह्नचारी, शुद्धानंद पथिक ब्रह्नचारी, भूमानन्द बाबा,साधु शरण बाबा,मोती बाबा,राजनाथ बाबा आदि ने प्रवचन से लोगो को लाभान्वित किया. तीन दिवसीय संतमत सत्संग को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. वही सत्संग की सफलता को लेकर चंद्र प्रकाश सिंह,विश्व मोहन सिंह, देवेंद्र मोहन सिंह,नरेंद्र नारायण सिंह,फ़कीरचंद सिंह,त्रिपुरारी सिंह, श्री प्रसाद मण्डल,कपलेश्वर झा,बासुदेव मण्डल,टेक नारायण मण्डल, गुरूदयाल सिंह,विश्व मोहन मण्डल,कमल देव मण्डल,सत्य नारायण मण्डल,सीता राम दास,दिनेश ठाकुर,हरि प्रसाद ठाकुर,अजय मण्डल,सतीश कुमार मण्डल, गांधी मण्डल, बैजनाथ मण्डल बजरंग दल जगदल के सभी युवा कार्यकर्ता सहित पूरे जगदल सत्संग प्रेमियों का अमूल्य सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन