पूजन-अनुष्ठान के साथ खुल गए देवी मंदिरों के पट, भक्तों ने लगाये माता के जयकारे

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 25 Mar 2026 7:18 PM

विज्ञापन

पट खुलते ही जिले में बढ़ गई चैती दुर्गा पूजा की रौनक

विज्ञापन

पट खुलते ही जिले में बढ़ गई चैती दुर्गा पूजा की रौनक, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

पट खुलने के बाद देवी दुर्गा के कालरात्री स्वरुप की पूजा, आज होगी महगौरी की पूजा

पूर्णिया. चैत्र नवरात्र में सप्तमी को मंदिरों के पट खुल गये और इसके साथ ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. बुधवार को मां दुर्गा की करुणामयी आंखें भी खुलीं. मंदिरों और पूजा पंडाल में जुटे श्रद्धालुओं के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहित ने मां की आंखें खुलवाने की विधि पूरी कराई. फिर सभी पांडालों मे भक्ति की धूम मच गई और देवी दुर्गा के जयकारे से मंदिर व पूजा पंडाल गूंजने लगे. पट खुलने के बाद जहां माता की आरती सहित पूजा पाठ शुरू हो गई वहीं महिलाओं ने माता के चरणों में ¨सिंदूर व श्रृंगार की सामग्री अर्पण की. लोगों ने अपने परिवार की सलामती एवं समृद्धि का आशीष मांगा. पूजा पंडालो में बुधवार से मां दुर्गा का पट खुलने के बाद भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी है. चैत्र नवरात्र को लेकर जगह-जगह देवी गीत के बजने से भक्तिमय वातावरण हो गया है. चैत्र नवरात्र के सातवें दिन पट खुलने के बाद देवी दुर्गा के कालरात्री स्वरुप की पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ की गई और इसके साथ ही दुर्गा पूजा का उत्सव परवान चढ़ने लगा. गुरुवार को देवी दुर्गा के आठवें महागौरी स्वरुप की पूजा होगी. इधर, बुधवार से ही देवी के दर्शन के लिए मंदिरों व पूजन पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है. चहुंओर उत्सव का माहौल दिखने लगा है. गुलाबबाग स्थित सुनौली चौक और भट्ठा रामकृष्ण मिशन परिसर में लोग दर्शन के लिए जुटने लगे हैं. गुलाबबाग सुनौली चौक के आस पास मिठाई आदि की दुकानें भी सज गई हैं. यहां अष्टमी और नवमी के दिन पूरे जिले के भक्त दर्शन के लिए आते हैं.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन