मीरपुर हाट से दोहमुनी गांव जानेवाली सड़क की हालत दयनीय

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 29 May 2026 5:35 PM

विज्ञापन

बैसा प्रखंड

विज्ञापन

बैसा. बैसा प्रखंड अंतर्गत मीरपुर हाट से दोहमुनी गांव जानेवाली सड़क की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है. इस सड़क के जर्जर होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो गया है. ग्रामीण सलमान, नदीम, फिरोज, सरवर और अफसर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क का निर्माण कई वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन उसके बाद से इसकी मरम्मत नहीं की गई है. इससे सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन जर्जर सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है. बारिश होने पर समस्या और भी विकट हो जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन