आयुक्त ने शहरी क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिये जरूरी निर्देश

दिये जरूरी निर्देश
पूर्णिया. प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने बुधवार को प्रातः पूर्णिया शहर एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया. शहर में बेहतर व्यवस्था एवं कठिनाईयों के निराकरण के लिए संबंधित वरीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में पूर्णिया शहर के मुख्य सड़क पर जगह-जगह अतिक्रमण पाया गया. आयुक्त द्वारा इसके बेहतरीन के लिए सड़क का चौड़ीकरण कर वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिया. आयुक्त ने जिला पदाधिकारी एवं जिला वन संरक्षक को इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से विमर्शोपरांत अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करेंने का निर्देश दिया. कला भवन परिसर के निरीक्षण के क्रम में छठ पोखर में अव्यवस्था एवं गंदगी पायी गयी. ऐसा प्रतीत होता है कि इसकी महीनों से साफ-सफाई नहीं की गई. जिला पदाधिकारी को साफ-सफाई हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंने निर्देश दिया गया.निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य सड़क पर स्थित कप्तानपुल के पास नया विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया गया है.किन्तु उक्त शवदाह गृह अबतक चालू नहीं किया गया है. जिला पदाधिकारी को इसके यथाशीघ्र चालू कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंने का निर्देश दिया गया. शहर के लाइन बाजार चौक पर प्रायः ट्रैफिक जाम देखा जाता है जिससे मरीजों एवं आम लोगों को काफी परेशानी होती है. जिला पदाधिकारी को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर उक्त के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. गत वर्ष बरसात के दिनों में सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हुआ देखा गया था जिससे आम जनजीवन को परेशानियों का सामना करना पड़ता था. नगर आयुक्त, पूर्णिया को इस संबंध में बरसात शुरू होने से पहले शहर के सभी नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह के अंदर सभी संबंधित पदाधिकारी से समीक्षा करते हुए इसका कार्य योजना तैयार करें.विशेषकर कला भवन में स्थित छठ पोखर की साफ-सफाई, मुख्य सड़क के दोनों ओर खाली जमीन पर वृक्षारोपण तथा कप्तानपुल के निकट निर्मित विद्युत शवदाह गृह के कार्यान्वयन करने के संबंध में कार्रवाई किये जाने से शहर के लोगों को काफी सुविधा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




