जयंती के माध्यम से बुद्ध के संदेशों को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बुद्ध जयंती

विज्ञापन

पूर्णिया. बुद्ध जयंती शहर के अलग-अलग हिस्सों में धूमधाम से मनायी गयी. स्थानीय अंबेडकर सेवा सदन बुद्ध जयंती सदन के संस्थापक सह उपासक शंभू प्रसाद दास के नेतृत्व में मनायी गयी. भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि नेवा लाल चौक स्थित उपेंद्र दास के आवास पर पंचशील धम्म ध्वज फहरा कर बुद्ध जयंती मनायी गयी. गांधी नगर बहुजन कार्यालय में नवबौद्ध संगठन पूर्णिया नेवा लाल चौक पर हीं शिक्षक विनोद बिहारी के आवास पर और बामसेफ जिला अध्यक्ष दीपनारायण पासवान के निवास परिसर में बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क पूर्णिया द्वारा भी काफी धूमधाम से बुद्ध जयंती मनायी गयी. सभी के यहां पंचशील धम्म ध्वज को फहराया गया.बामसेफ जिला अध्यक्ष दीपनारायण पासवान ने कहा कि आगामी वर्ष और विस्तारित तरीके से सुदुर गांव-गांव में भी बुद्ध का संदेश पहुंचाया जाएगा. जबसे मैं बुद्ध को अपनाया हूं तबसे मुझे काफी सुकून और शांति का अहसास हो रहा है.मौके पर स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूर्णिया कन्या उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव, रंजीत पासवान, प्रदीप पासवान, शंभू प्रसाद दास संस्थापक अम्बेडकर सेवा सदन सह अध्यक्ष बीन पूर्णिया सत्यनारायण रजक, अशोक कुमार पासवान, चंद्रकला कुमारी, बीरेंद्र कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.उपासक शंभू प्रसाद दास ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन