सब्दलपुर पंचायत में तेजस्वी ने महिलाओं से किया संवाद
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Sep 2025 8:00 PM
कसबा
कसबा. पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को कसबा प्रखंड के सब्दलपुर गांव पहुंचे. पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सब्दलपुर बजरंगबली स्थान परिसर में आयोजित महिला जनसंवाद में सैकड़ो महिलाओं से जनसंवाद किया. कहा कि महागठबंधन को वोट कीजिए.सरकार बनी तो बिहार में रोजगार दिलायेंगे और बिहार में किसी का परिवार भूखे नहीं सोएगा. 17 महीने के सरकार में युवाओं को रोजगार देने का काम किया है. विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत हुई तो आपलोगों की सारी समस्या दूर होगी. उनके साथ राजसभा सांसद संजय यादव, विधायक मो आफ़ाक आलम,बायसी विधायक सैयद रुकुद्दीन,झारखंड के मंत्री संजय यादव,पूर्व विधायक दिलीप यादव,राजद जिलाध्यक्ष मिथलेश दास ,युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव,सदस्य विधानसभा कारी सौहेब,जिला प्रधान महासचिव अभय उर्फ बंटी सिन्हा ,वार्ड सदस्य संजय यादव समेत अन्य नेता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










