वेतन भुगतान को लेकर शिक्षकों में गहराया संकट : पवन

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सह बिहार शिक्षक एकता मंच पूर्णिया जिला संयोजक पवन कुमार जायसवाल ने कहा है कि जिले के जीओबी से वेतन पाने वाले शिक्षकों का वेतन मार्च 2025 से बकाया है जो चिंता का विषय है. वहीं विशिष्ट एवं बीपीएससी शिक्षकों का अप्रैल 2025 का वेतन नहीं मिला है जिससे शिक्षकों में काफी असंतोष व्याप्त है.लगातार विभाग द्वारा नया-नया फरमान लाकर शिक्षकों पर थोपा जाता है लेकिन आज तक कभी भी शिक्षकों को ससमय वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे शिक्षकों मे असंतोष के साथ-साथ आक्रोश भी व्याप्त है. ऐसे शिक्षक जो घर परिवार से कोसों दूर दराज में पदस्थापित हैं उनके भरण पोषण का एक मात्र सहारा वेतन ही है. क्या ऐसे शिक्षक मन लगाकर पठन-पाठन में अपना शत- प्रतिशत सेवा दे सकेंगे.साथ ही बीपीएससी से नियुक्त विद्यालय अध्यापकों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलना चिंता का विषय है. विशिष्ट शिक्षकों एवं पूर्व से नियोजित बीपीएससी से विद्यालय अध्यापक बने हैं. उन्हें सेवा निरंतरता का लाभ देने की मांग की है. जिला अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि सभी स्तर के शिक्षकों को एकीकृत कर सहायक शिक्षक का दर्जा देकर सरकारी शिक्षक के भांति सभी सुविधा उपलब्ध कराकर पुरानी पेंशन लागू करें ताकि शिक्षक मन लगाकर शिक्षा दान कर सकें. जिला कोषाध्यक्ष घनानंद मंडल, अभिषेक पंकज शकील आलम, नरुत्तम कुमार ,आलोक कुमार ,मंजर आलम, मलिक कुमार मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन