पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने के आरोप में शिक्षक निलंबित

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रुपौली मध्य विद्यालय भिखना

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले के रुपौली मध्य विद्यालय भिखना के शिक्षक चन्द्र प्रकाश को अपने घर यूपी से ही ई-शिक्षा कोष एप पर उपस्थिति दर्ज करने को लेकर निलंबित किया गया है. इससे पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रफुल कुमार मिश्र द्वारा शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय भिखना, रूपौली से स्पष्टीकरण पृच्छा की गयी. वहीं शिक्षक द्वारा स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं रहने के कारण पुनः डीइओ द्वारा साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी. लेकिन शिक्षक चन्द्र प्रकाश, विशिष्ट शिक्षक, मध्य विद्यालय भिखना द्वारा कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया. शिक्षक चन्द्र प्रकाश विद्यालय में उपस्थित नहीं रहकर 818 किलो मीटर से अधिक दूरी से अपने घर उत्तर प्रदेश से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने और विभाग को गुमराह करने, स्वेच्छाचारिता एवं विभागीय निर्देश की अवहेलना करने के आरोप में बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 एवं संशोधित 2024 के सुसंगत धाराओं के अंन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय, अमौर निर्धारित किया गया. विभागीय नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन