छात्रा से अश्लील हरकत का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 19 Feb 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

भेजा जेल

विज्ञापन

पूर्णिया. एक निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है. शिक्षक की हरकत से परेशान छात्रा ने अपने घरवालों से इसकी शिकायत की. इसके बाद गुस्साये परिजनों ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. मामला मरंगा थाना क्षेत्र के ततमा टोली स्थित एक निजी स्कूल की है. पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक अक्सर उसके साथ गलत हरकत करते रहते थे और मना करने के बाद भी नहीं मानते थे. शिक्षक की हरकतों से परेशान होकर उसने अपने परिजनों से शिकायत की. छात्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक अन्य छात्राओं से भी गलत हरकत करते थे और फोन नंबर मांगते रहते थे, नहीं देने पर डांट-फटकार और मारपीट भी करते थे. छात्रा के भाई ने बताया कि इसमें स्कूल प्रशासन की मिलीभगत है, क्योंकि शिकायत करने के बावजूद आरोपी शिक्षक को बचाने की कोशिश की जा रही थी, जो स्कूल प्रशासन के गलत मानसिकता को दर्शाता है. आरोपी शिक्षक ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है. प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें पहली बार ही इस तरह की शिकायत की जानकारी मिली है और वे इस मामले की जांच कर रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक वरुण ठाकुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन