14 नवंबर को चांदपुर भंगहा में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Oct 2024 6:54 PM
जानकीनगर
प्रतिनिधि, जानकीनगर . जानकीनगर के चांदपुर भंगहा पंचायत स्थित उच्च विद्यालय चांदपुर भंगहा के प्रांगण में संघर्ष युवा क्लब अध्यक्ष आलोक कुमार अकेला की अध्यक्षता में बैठक हुई. 2016 से हर वर्ष संघर्ष युवा क्लब की ओर से मैट्रिक एवं इन्टर में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाता है. अध्यक्ष आलोक कु अकेला ने बताया कि हर वर्ष नौलखी,चांदपुर भंगहा, गंगापुर, सहुरिया सुभाय मिलिक, रुपौली उत्तर, रुपौली दक्षिण, तिलक रामपुर, अभय राम चकला, महराजगंज -1 पंचायत के सभी मैट्रिक एवं इन्टर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. बैठक में विक्रम राज,अभिमन्यु यादव,विवेकानंद कुमार शिक्षक,सुधीर कुमार,प्रभात कुमार लालू,बिमल यादव,आनंद कुमार, बिकास यादव, सुधीर यादव, प्रभाष कुमार, खगेश यादव, राजेश मंडल, सुभाष यादव, शिवशंकर यादव,रौशन कुमार जग्गा आदि उपस्थित थे. फोटो. 20 पूर्णिया 22- बैठक में उपस्थित संघर्ष युवा क्लब के सदस्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










