बीएओ के पद चयनित हो सूरज ने बढ़ाया काझी का मान

Published at :30 Jan 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
बीएओ के पद चयनित हो सूरज ने बढ़ाया काझी का मान

जानकीनगर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जानकीनगर . बनमनखी प्रखंड के काझी निवासी मिथिलेश झा के पुत्र सूरज कुमार ने बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रखंड कृषि पदाधिकारी की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर काझी गांव का नाम रौशन किया है. सूरज के पिता पेशे से किसान है, जबकि मां गृहिणी हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर पूर्णिया से हुई है. कृषि स्नातक भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया, जबकि कृषि पोस्ट ग्रेजुएट जूनागढ कृषि विश्वविद्यालय, गुजरात से हुआ है. इस संबंध में सूरज कुमार ने बताया कि इफफो में क्षेत्र अधिकारी, कटिहार के पद पर ज्वाइन किया. नवचयनित बीएओ सूरज कुमार ने इस सफलता का श्रेय वे अपना माता-पिता को दिया है. चाचा पूर्व मुखिया सीताराम झा, सतेन्द्र झा, नरेंद्र झा, कौशलेश झा, विनय झा, नीरज झा , भाई में रोहन कुमार, नीलेश कुमार, प्रशांत कुमार, साकेत कुमार, धीरज कुमार, समीर कुमार, हिमांशु कुमार आदि ने खुशी जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन