PURNIA : गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 11 May 2026 3:48 PM
विज्ञापन
पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड में रसोई गेस उपभोक्ताओं को ओटीपी गिरने के बावजूद निर्धारित तिथि में भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिल रहा है.
विज्ञापन
पूर्णिया के श्रीनगर से मो. शाहजहां की रिपोर्ट :
पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड में रसोई गेस उपभोक्ताओं को ओटीपी गिरने के बावजूद निर्धारित तिथि में भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिल रहा है .गैस उपभोक्ताओं ने यह आरोप लगाते हुए गैस गोदाम परिसर प्रांगण में हंगामा किया. घटना खुट्टी हसेली पंचायत के देवी नगर पीपर टोला की है . उपभोक्ता सवेरा खातून , सोदागर ,वार्ड सदस्य शरीफ, फुरकान ,आमना खातून , परवेज आलम ,दुलाल ,संजीदा फरहीन, मोहम्मद जमशेद ने भानु गैस एजेंसी पीपर टोला खुट्टी हसेली के संचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाया. वहीं संचालक मिथिलेश कुमार ने बताया कि गेस लेने के लिए उपभोक्ताओं को बुलाया जा रहा है .लाभुक नहीं आतें हैं .बदनाम करने की साजिश है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










