औराही में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले साजन कुमार का फाइल फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Purnia Bike Accident: पूर्णिया के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

बड़हरा कोठी (पूर्णिया) से अरविंद कुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Purnia Bike Accident: थाना क्षेत्र के औराही पावर ग्रिड के समीप औराही-मुलकियां मुख्य सड़क पर शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

एचएफ डीलक्स और अपाची बाइक के बीच हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार एचएफ डीलक्स और अपाची बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एचएफ डीलक्स पर सवार बिहारीगंज थाना क्षेत्र के शेखपुरा वार्ड संख्या-10, कठोतिया गांव निवासी 25 वर्षीय साजन कुमार, पिता शिवनारायण दास की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनके साथ बाइक पर सवार गांव के ही 55 वर्षीय मोहन किस्कू, पिता रामजी मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार बनमनखी थाना क्षेत्र के जिबछपुर निवासी 30 वर्षीय निर्मल कुमार, पिता श्याम किस्कू भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़हरा कोठी पहुंचाया.

जीएमसीएच पूर्णिया किया गया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने जांच के बाद साजन कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल मोहन किस्कू और निर्मल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन