गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव में आई तेजी, 10 रुपये प्रति क्विंटल उछाल से कारोबार को मिली मजबूती

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

गुलाबबाग मंडी

Gulabbagh Mandi Upadte: गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव में 10 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है. कारोबारियों को आगे और बढ़त की उम्मीद, जानें आज का बाजार भाव.

विज्ञापन

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट


Gulabbagh Mandi Upadte: एशिया की प्रमुख कृषि मंडियों में शामिल गुलाबबाग मंडी में शुक्रवार को मक्का के बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला. मक्का के दाम में करीब 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कारोबारियों का मानना है कि बाजार अब निचले स्तर से निकल चुका है और आने वाले दिनों में कीमतों में और सुधार हो सकता है. इससे मक्का की खरीद-बिक्री को भी मजबूती मिली है.

औद्योगिक मांग बढ़ने से मक्का के भाव में आई तेजी

व्यापारियों के अनुसार दूसरे राज्यों के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों से मक्का की मांग बढ़ने लगी है. इसी कारण मंडी में मक्का की कीमतों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है. कारोबारियों का अनुमान है कि यदि मांग का यही रुख बना रहा तो आने वाले दिनों में मक्का की आवक के साथ-साथ कीमतों में भी और तेजी देखने को मिल सकती है.

शुक्रवार को मंडी में प्रीमियम मक्का का भाव 2210 से 2270 रुपये प्रति क्विंटल, सुपर बीडी मक्का 2150 से 2210 रुपये, बीडी फ्रेश मक्का 2120 से 2170 रुपये, बीडी मक्का 2070 से 2130 रुपये तथा आरबीडी क्वालिटी मक्का का अधिकतम भाव 2050 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

चावल और गेहूं स्थिर, तिलहन में हल्की तेजी

मंडी में चावल और गेहूं के दाम सामान्य बने रहे, जबकि तिलहन फसलों में हल्की तेजी दर्ज की गई. कारोबारियों का कहना है कि आगामी दिनों में बाजार की स्थिति मांग और आवक पर निर्भर करेगी.

गुलाबबाग मंडी का आज का बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

कृषि उत्पादअधिकतम (₹)न्यूनतम (₹)
मक्का22702050
गेहूं25502470
चावल मंसूरी34253250
चावल अरवा मोटा32503050
चावल बासमती1300012500
मसूर दाल67505550
मूंग दाल96009540
अरहर दाल1450010600
चना दाल66005550
गोटा चना64006200
गोटा मूंग90008500
काली सरसों74006800
पीली सरसों78007300
आलू850550
प्याज18001600
लहसुन90005300
विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन