GMCH पूर्णिया की ओपीडी में आज शिशु रोग के चार विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, रविवार को ओपीडी रहेगी बंद

Updated:
विज्ञापन

GMCH पूर्णिया

GMCH Purnia OPD: जीएमसीएच पूर्णिया की शनिवार की ओपीडी में शिशु रोग विभाग के चार विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. जानिए सभी विभागों के डॉक्टर और ओपीडी का समय.

विज्ञापन

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट


GMCH Purnia OPD: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया की शनिवार की ओपीडी में शिशु रोग विभाग को विशेष प्राथमिकता दी गई है. ओपीडी में शिशु रोग विभाग के चार विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श और उपचार देंगे. रविवार को नियमित ओपीडी बंद रहने के कारण शनिवार को मरीजों की संख्या अधिक रहने की संभावना है. ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि बच्चे अस्वस्थ हैं तो शनिवार को ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार कराएं.

शिशु रोग विभाग में चार विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवा

शनिवार की ओपीडी में शिशु रोग विभाग में डॉ. अनिमेश कुमार, डॉ. शालिनी, डॉ. शादाब तथा डॉ. शकीब अहमद अपनी सेवाएं देंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चों से संबंधित किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता का लाभ मरीज उठा सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

अन्य विभागों में भी विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे उपलब्ध

मेडिसिन विभाग में डॉ. पंकज, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ. प्रेरणा प्रिया एवं डॉ. सुष्मिता सौरव, सर्जरी विभाग में डॉ. गौरव, त्वचा रोग विभाग में डॉ. जॉली, ईएनटी विभाग में डॉ. ज्योति तथा नेत्र रोग विभाग में डॉ. सबा परवीन एवं डॉ. स्वाति कुमारी मरीजों का उपचार करेंगी.

ओपीडी और रजिस्ट्रेशन का समय

ओपीडी की प्रथम पाली सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली शाम 4.00 बजे से 6.00 बजे तक संचालित होगी. रजिस्ट्रेशन सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक किया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन