पति को छोड़ प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता, सामाजिक पहल से हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई शादी
एआई जेनेरटेड सांकेतिक तस्वीर
Kasba Marriage Case: पूर्णिया के कसबा में पति का घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची विवाहिता की सामाजिक पहल और दोनों पक्षों की सहमति से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई.
पूर्णिया के कसबा से अक्षय कुमार की रिपोर्ट
Kasba Marriage Case: पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड अंतर्गत मोहनी पंचायत में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पति का घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची एक विवाहिता की सामाजिक पहल पर प्रेमी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराई गई. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से विवाह संपन्न कराया गया, जिसके बाद युवती की विदाई भी धूमधाम से की गई.
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर बुलानी पड़ी पंचायत
जानकारी के अनुसार मोहनी पंचायत के पैनला बाड़ी निवासी विवाहिता अपने पति का घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पंचायत स्तर पर पहल की गई. इसके बाद दोनों परिवारों और स्थानीय लोगों के बीच घंटों बातचीत हुई.
सामाजिक सहमति से संपन्न हुआ विवाह
मोहनी पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर उरांव, पैक्स चेयरमैन शशि मोहन यादव, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल यादव, उप प्रमुख बिंदेश्वरी उरांव, जिला परिषद सदस्य रवि राज और वार्ड सदस्य मो. आमिर की पहल पर दोनों पक्षों को समझाया गया. सहमति बनने के बाद शुक्रवार दोपहर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया और सामाजिक स्तर पर युवती की विदाई भी कराई गई.
प्रशासन की मौजूदगी में संपन्न हुई प्रक्रिया
पूरे घटनाक्रम के दौरान कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी भी मौजूद रहे. उनकी उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










