PURNIA : कश्मीर की तर्ज पर अब भवानीपुर में सेब का बगान

Updated:
विज्ञापन
PURNIA : कश्मीर की तर्ज पर अब भवानीपुर में सेब का बगान

पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड के नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत सिंधियान गांव में अब कश्मीर की तर्ज पर सेब का उत्पादन होने लगा है. गांव निवासी युवा किसान योगेश्वर प्रसाद सिंह ने आधुनिक तकनीक के सहारे सेब समेत कई फलों का उत्पादन कर क्षेत्र में एक नयी पहचान बनायी है

विज्ञापन

पूर्णिया के भवानीपुर से इंदेश्वरी यादव की रिपोर्ट : पू

र्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड के नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत सिंधियान गांव में अब कश्मीर की तर्ज पर सेब का उत्पादन होने लगा है. गांव निवासी युवा किसान योगेश्वर प्रसाद सिंह ने आधुनिक तकनीक के सहारे सेब समेत कई फलों का उत्पादन कर क्षेत्र में एक नयी पहचान बनायी है. उनकी इस पहल की चर्चा अब आसपास के गांवों में भी होने लगी है और किसान उत्सुकतावश उनके बागान को देखने पहुंच रहे हैं. योगेश कुमार ने तीन एकड़ भूमि में सेब, अनार, केला, नींबू सहित कई प्रकार के फलों की खेती की है. उन्होंने बताया कि इस खेती को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. समय-समय पर पौधों की देखभाल, सिंचाई एवं दवाओं का प्रयोग करना पड़ा, तब जाकर पौधे अच्छी तरह विकसित हो पाए हैं. उन्होंने बताया कि बाहर राज्यों से आने वाले फलों को यहां तक पहुंचने में कई दिन लग जाते हैं, जिससे उनकी ताजगी कम हो जाती है. स्थानीय स्तर पर फल उत्पादन होने से लोगों को ताजा और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध हो रहा है. योगेश कुमार की यह पहल क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है. उनका मानना है कि यदि किसान आधुनिक तकनीक और नई सोच के साथ खेती करें, तो किसी भी क्षेत्र में नई फसलों का उत्पादन संभव है. ग्रामीणों के अनुसार भवानीपुर इलाके में इस प्रकार की खेती पहली बार देखने को मिल रही है. यही कारण है कि यह बागान लोगों के बीच आकर्षण और चर्चा का विषय बना हुआ है. किसानों का कहना है कि यदि सरकारी स्तर पर सहयोग मिले तो इस तरह की आधुनिक फल खेती क्षेत्र में बड़े स्तर पर की जा सकती है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन